India vs New Zealand 2nd Test Day 2 Highlights: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही मेहमान कीवी टीम की कुल बढ़त301  रन की हो गई है। दिन का खेल खत्म होने पर टॉम ब्लंडेल 30 रन और ग्लेन फिलिप्स 9 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के लिए कप्तान टॉम लैथम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 133 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 86 रन की पारी खेली। टॉप ऑर्डर का कोई बल्लेबाज उनके साथ ज्यादा देर नहीं टिक पाया, लेकिन लैथम ने एक छोर संभाले रखा। 

Advertisement

भारत के लिए दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुदर ने 4 विकेट औऱ रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट हासिल किए हैं। 

बता दें कि 16 रन पर 1 विकेट के नुकसान से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम दूसरे दिन पहली पारी में 156 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जिसमें रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रन की पारी खेली। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने 30-30 रन की पारी खेली। जिससे न्यूजीलैंड को पहली पारी में 103 रन  की विशाल बढ़त मिली।

न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए मिचेल सैंटनर ने 7 विकेट अपने खाते में डाले। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 2 और टिम साउदी ने 1 विकेट लिया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। जिसमें डेवोन कॉनवे ने 76 रन और रचिन रविंद्र ने 65 रन की पारी खेली। 
भारत के लिए पहली पारी में सुंदर ने 7 विकेट औऱ अश्विन ने 3 विकेट चटकाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार