New Zealand vs England 3rd Test Day 1 Highlights: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 9 विकेट के  नुकसान पर 315 रन बना लिए हैं। पहले दिन के अंत पर मिचेल सैंटनर 54 गेंदों में नाबाद 50 रन और विलियम ओ’रूर्के (0) नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड की शुरूआत अच्छी रही और टॉम लैथम- विल यंग की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े। कप्तान टॉम लैथम ने 135 गेंदों में 63 रन की पारी खेली, वहीं सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे विल यंग ने 92 गेंदों में 42 रन बनाए। 

Advertisement

लैथम के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की पारी थोड़ी लड़खड़ाई औऱ 89 रन के अंदर 5 विकेट गिर गए। केन विलियमसन 87 गेंदों में 44 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए, वहीं रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे। 

अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे साउदी ने 10 गेंदों में तूफानी 23 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 3 छक्के जड़े। साउदी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जैक कैलिस को पछाड़कर संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। साउदी के अब टेस्ट में 98 छक्के हो गए हैं औऱ उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल की बराबरी है। वहीं साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस ने अपने पूरे करियर में 97 छक्के जड़े थे।

साउदी से आगे इस लिस्ट में बेन स्टोक्स, ब्रेंडन मैकुलम, एडम गिलक्रिस्ट ही हैं। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इंग्लैंड के लिए पहले दिन पहली पारी में गस एटकिंसन और मैथ्यू पॉट्स ने 3-3 विकेट, ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट और बेन स्टोक्स ने 1 विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार