वेलिंग्टन, 11 सितम्बर - | न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली 15 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा की। कीवी टीम को पांच नवम्बर से आस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। टेस्ट सीरीज से पहले कीवी टीम एक अभ्यास मैच खेलेगी। कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने इस सीरीज में जीत को लेकर उम्मीद जताई है। मैक्लम के मुताबिक उनकी टीम 30 साल में पहली बार आस्ट्रेलिया में जीत हासिल करने का प्रयास करेंगी।
Advertisement
हरफनमौला कोरी एंडरसन और जिमी नीशम को भी टीम में शामिल किया गया है। एंडरसन चोटिल हैं लेकिन उनके समय रहते फिट होने की उम्मीद है।
Advertisement
कीवी टीम : ब्रेंडन मैक्लम (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बाउल्ट, डग ब्रेसवेल, मार्क क्रेग, मार्टिन गुपटिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, ल्यूक रोंची, हामिश रदरफोर्ड, टिम साउदी, रॉस टेलर, बीजे वॉटलिंग और केन विलियमसन।
(आईएएनएस)