न्यूजीलैंड ने जनवरी 2023 में भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कीवी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेज करने के लिए न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने दोनों सीरीज के लिए अलग-अलग वनडे टीम चुनी है।

Advertisement

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन को आराम दिया गया है, जबकि टॉम लैथम भारत के खिलाफ सीरीज में कमान संभालेंगे। भारत में सीरीज के लिए, मार्क चैपमैन और गेंदबाज जैकब डफी विलियमसन और साउदी की भूमिकाओं की जगह लेंगे। इसके साथ ही आपको बता दें कि भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा अभी नहीं की गई है। ऐसे में हो सकता है कि शायद विलियमसन को वनडे सीरीज से आराम देकर टी-20 सीरीज में शामिल कर लिया जाए।

Advertisement

कैंटरबरी के ऑलराउंडर हेनरी शिपले ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का दिल जीता जिसके चलते उनको दोनों दौरों (पाकिस्तान और भारत) के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया है। केन विलियमसन के बिना ये कीवी टीम भारतीय टीम को उनकी घरेलू सरजमीं पर कितनी चुनौती दे पाएगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन विलियमसन की कमी खलना तय है। न्यूज़ीलैंड का भारत दौरा 18 जनवरी से शुरू होगा जहां हैदराबाद में पहला वनडे मैच खेला जाना है।

भारत सीरीज के लिए न्यूजीलैंड वनडे टीम
टॉम लैथम (कप्तान ), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी , एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी,

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार