New Zealand vs Bangladesh ODI: हेनरी निकल्स और विल यंग के शानदार अर्धशतकों के दम पर न्यूजीलैंड ने बुधवार को नेल्सन के सैक्सटन ओवल में खेले गए दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सौम्या सरकार को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही, 80 रन के कुल स्कोर कर अनामुल हक, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास और तौहीद हृदोय आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सौम्य सरकार ने मुश्फिकुर रहीम के साथ पांचवें विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

सरकार ने बांग्लादेश वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली और 151 गेंदों में 22 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 169 रन बनाए। इसके अलावा रहीम ने 57 गेंदों में 45 रन का योगदान दिया। टीम के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। जिसके चलते बांग्लादेश 49.5 ओवर में 291 रनों पर ऑलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड के लिए विलियम ओ'रूर्के और जैकब डफी ने 3-3 विकेट, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन और आदित्य अशोक ने 1-1 विकेट लिया।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 46.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। टॉप स्कोरर रहे निकल्स ने 99 गेंदों में 8 चौकों और 1 छ्क्के की मदद से 95 रन की पारी खेली। वहीं विल यंग ने 94 गेंदों में 89 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके अलावा रचिन रविंद्र ने 33 गेंदों में 45 रन, कप्तान टॉम लैथम ने 32 गेंदो में 34 रन बनाए।

Also Read: Live Score

Advertisement

बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 2 विकेट और शोरफुल इस्लाम ने 1 विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार