मोहाली (पंजाब), 22 मार्च | न्यूजीलैंड ने पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर मंगलवार को खेले गए टी-20 विश्व कप के सुपर-10 दौर के ग्रुप-2 मुकाबले में पाकिस्तान को 22 रनों से हरा दिया। कीवी टीम द्वारा दिए गए 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम निर्धारित ओवरों की समाप्ति तक पांच विकेट पर 158 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान की ओर से शरजील खान (47 रन, 25 गेंद, 9 चौके, 1 छक्का) और अहमद शहजाद (30 रन, 32 गेंद, तीन चौके) ने उम्दा पारियां खेलीं लेकिन बाकी कोई और बल्लेबाज टीम को जीत दिलाने लायक योगदान नहीं दे सका। इसके अलावा उमर अकमल ने 24, शाहिद अफरीदी ने 19, शोएब मलिका ने नाबाद 15 और सरफराज अहमद ने नाबाद 11 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मिशेल सैंटनर और एडम मिलने ने दो-दो विकेट लिए।

यह सुपर-10 दौर में पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार है। उसने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था लेकिन इसके बाद उसे भारत तथा न्यूजीलैंड से हार मिली है। दूसरी ओर, कीवी टीम ने लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल की ओर बड़ा कदम बढ़ाया है। उसने भारत, आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को हराया है।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। इसकी ओर से मार्टिन गुपटिल ने सबसे अधिक 80 रन बनाए जबकि रॉस टेलर ने नाबाद 36 रन जोड़े। पाकिस्तान की ओर से शाहिद अफरीदी और मोहम्मद समी ने दो-दो विकेट लिए। अफरीदी अब 39 विकेटों को साथ टी-20 विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार