शारजहां / 30 नवंबर (Cricketnmore) । शारजहां में हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पारी और 80 रन से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज एक-एक से बराबर कर ली है ।

Advertisement

न्यूजीलैंड की विशाल बढ़त के जवाब में पाकिस्तान की टीम चौथे दिन 259 रन पर ही सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से दूसरी पारी में असद शफीक ने सबसे ज्यादा 137 रन बनाए। उनके अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज कोई कमाल नहीं दिखा पाया। न्यूजैंलड को लिए ट्रेंट बोल्ट 4-38 और मार्क क्रेग 3-109 ने शानदार गेंदबाजी करी। 

Advertisement

इससे पहले पहली पारी में पाकिस्तान के 351 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने कप्तान ब्रैंडन मैकुलम औऱ केन विलियमसन की बेहतरीन पारी की बदौलत 690 का विशाल स्कोर बनाकर 399 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली थी। मैकुलम ने रिकॉर्डतोड़ 202 बनाए औऱ विलियमसन ने बेहतरीन 192 रन बनाकर कप्तान का साथ दिया। 

पाकिस्तान ने अबुधाबी में हुए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 248 रन से हराया था जबकि दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार