ग्लेन फिलिप्स औऱ डेरिल मिचेल की तूफानी पारियों के बाद मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने सबीना पार्क में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 90 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

216 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। 

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत बहुत खराब रही और 40 रन के कुल स्कोर तक आधे से ज्यादा टीम पवेलियन लौट गई। निचले क्रम के खिलाड़ियों ने पारी को थोड़ा संभाला और स्कोर को 100 रनों के पार तक लेकर गए। ओडेब मैककॉय ने सबसे ज्यादा नाबाद 23 रन की पारी खेली, इसके अलावा रोवमैन पॉवेल ने 21 रन और रोमारियो शेफर्ड ने 18 रन बनाए। पांच खिलाड़ी दो दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने 3-3 विकेट, वहीं ईश सोढ़ी और टिम साउदी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। जो वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी सरजमीं पर सबसे बड़ा स्कोर है। ग्लेन फिलिप्स ने 41 गेंदों में चार चौरों और छह छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली। वहीं डेरिल मिचेल ने 20 गेदों में 48 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और दो चौके शामिल थे। इसके अलावा डेवोन कॉनवे ने 34 गेंदों में 42 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के लिए ओडेब मैककॉय ने तीन विकेट, रोमारियो शेफर्ड और ओडेन स्मिथ ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार