सिडनी, 4 जनवरी | मार्नस लाबुशेन (215) ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जमा यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 454 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। जवाब में न्यूजीलैंड टीम ने भी अच्छी शुरुआत की है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने भी बिना कोई विकेट खोए 63 रन बना लिए। उसकी टॉम लाथम (नाबाद 26) और टॉम ब्लंडल (नाबाद 34) सलामी जोड़ी विकेट पर मजबूती से खड़ी हुई है।

Advertisement

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 283 रनों के साथ की। मैथ्यू वेड दूसरे दिन अपने खाते में एक भी रन नहीं जोड़ पाए। वह 22 के निजी स्कोर पर विल सोमरविले का शिकार बने। ट्रेविस हेड सिर्फ 10 रन बना पाए।

Advertisement

निचले क्रम में टिम पेन ने लाबुशेन के साथ 79 रनों की साझेदारी की। इस बीच लाबुशेन अपने करियर का पहला दोहरा शतक जमा चुके थे। पेन भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन कोलिन डी ग्रांडहोम की गेंद पर वह चूक गए और बोल्ड हो गए। कप्तान के बाद लाबुशेन भी 416 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 363 गेंदों का सामना कर 19 चौके और एक छक्का लगाया।

जेम्स पैटिनसन (2), पैट कमिंस (8) के जल्दी आउट होने के बाद लगा की टीम सिमटने वाली है। हालांकि मिशेल स्टार्क ने 21 गेंदों पर 22 रन बनाकर टीम को 450 के पार पहुंचाया। वह टीम के आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए।

न्यूजीलैंड के लिए डी ग्रांडहोम, वेग्नर ने तीन-तीन विकेट लिए। टॉड एस्ले के हिस्से दो सफलताएं आईं। मैट हेनरी और सोमरविले ने एक-एक विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार