IPL Auction 2022: आईपीएल मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है और अब फैंस के सामने सभी टीमों की तस्वीर साफ हो चुकी है। दो दिन तक चले इस ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई, तो कुछ अनसोल्ड रहे। एक तरफ स्टीव स्मिथ जैसे क्रिकेटर को कोई खरीदार नहीं मिला तो वहीं न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे को सीएसके ने 1 करोड़ में अपनाया।

Advertisement

कॉनवे के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पिछला एक साल काफी शानदार रहा और यही कारण रहा कि सीएसके ने उन पर दांव लगाया। डेवोन कॉनवे ने बेशक बहुत कम समय में अपना नाम बना लिया हो लेकिन जब भी फैंस उन्हें याद करेंगे तो उन्हें एक जूनूनी क्रिकेटर के रूप में याद करेंगे। अगर आपको भी कॉनवे की कहानी नहीं पता है तो चलिए हम आपको बताते हैं।

Advertisement

कीवी क्रिकेटर डेवोन कॉनवे को क्रिकेट खेलना इतना पसंद था कि इस दीवानगी को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी जायदाद तक बेच दी थी। जी हां, ये बिल्कुल सच है कॉनवे न्यूजीलैंड में शिफ्ट होने से पहले साउथ अफ्रीका में रहते थे। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने अफ्रीका के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेला था लेकिन जब उन्हें एहसास होने लगा कि यहां रहकर वो इंटरनेशनल क्रिकेट तक नहीं पहुंच पाएंगे तो उन्होंने एक बहुत बड़ा रिस्क लेने की सोची।

कॉनवे ने अफ्रीका में अपना सबकुछ छोड़कर न्यूजीलैंड शिफ्ट होने का फैसला किया। डेवोन कॉनवे ने अफ्रीका में अपना सबकुछ बेचकर पैसे इक्ट्ठे किए और उन्हीं पैसों से वो न्यूजीलैंड चले गए। इसके बाद वहां घरेलू क्रिकेट खेला और धमाकेदार प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं को लुभाया और उसके बाद जो हुआ वो आप सबके सामने है। अब वो धोनी की टीम के लिए आईपीएल में खेलेंगे ऐसे में हो सकता है उनका अलग ही अवतार देखने को मिले।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार