अबु धाबी , 5 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड ने अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत यहां शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बुधवार को पाकिस्तान को उसकी पहली पारी में 348 रन समेट दिया। पाकिस्तान टीम एक समय चार विकेट पर 284 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी। लेकिन फिर इसके उसने 62 रन के अंदर अपने आखिरी के छह विकेट गंवा दिए और 348 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान को इस तरह वह पहली पारी के आधार पर 74 रन की ही बढ़त मिल पाई। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 274 रन का स्कोर बनाया था। 

Advertisement

न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 26 रन बना लिए हैं और वह पाकिस्तान के स्कोर से 48 रन पीछे हैं जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं। 

जीत रावल खाता खोले बिना आउट हुए जबकि टॉम लाथम 10 रन बनाकर आउट हुए। स्टंप्स के समय कप्तान केन विलियम्सन 14 और विलियम सोमरविले एक रन बनाकर नाबाद लौटे। 

पाकिस्तान के लिए शाहीन आफरीदी और यासिर शाह को एक-एक विकेट मिले हैं। 

इससे पहले, पाकिस्तान ने अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 139 रन से आगे खेलना शुरू किया। कल के नाबाद बल्लेबाज अजहर अली (134) और असद शफीक (104) ने चौथे विकेट के लिए 201 रन की शानदार साझेदारी कर पाकिस्तान को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया था। 

Advertisement

लेकिन टीम के 286 के स्कोर पर अजहर के चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट होने के बाद पाकिस्तान की टीम मात्र 62 रन और जोड़कर 348 रन पर सिमट गई। 

अजहर ने 297 गेंदों की शतकीय पारी में 12 चौके और शफीक ने 259 गेंदों पर 14 चौके लगाए। अजहर का यह 15वां जबकि शफीक का यह 12वां टेस्ट शतक है। 

उनके अलावा हेरिस सोहेल ने 34, कप्तान सरफराज अहमद ने 25, बाबर आजम ने 11 और इमाम उल हक ने नौ रन बनाए। अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज खाता खोले बिना आउट हो गए। 

Advertisement

न्यूजीलैंड की तरफ से विलियम सोमरविले ने चार, ट्रेंट बोल्ट और एजाज पटेल ने दो-दो जबकि टिम साउदी ने एक विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार