New Zealand vs Australia 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी-20 मैच के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल ने 31 गेंदों पर 70 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी में मैक्सवेल ने 8 चौके और 5 छक्के लगाए।

Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल ने 225.81 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी। वहीं मैक्सवेल ने जेम्स नीशम की गेंद पर एक ऐसा छक्का मारा जिसके चलते कुर्सी ही टूट गई। मैदान पर पूर्ण रूप से मैक्सवेल का तूफान देखने को मिला और सबसे ज्यादा मैक्सवेल के प्रकोप का सामना भी जिमी नीशम ने ही किया था।

Advertisement

मैक्सवेल ने नीशम के 1 ही ओवर में 2 छक्के और 4 चौके जड़कर 28 रन बनाए थे। वहीं अगर इस मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल के अलावा कप्तान फिंच ने भी अच्छी पारी खेली थी। फिंच ने 44 गेंदों पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद  से 69 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढी ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार