ऑकलैंड, 17 फरवरी (CRICKETNMORE): हाशिम अमला (62) के तेज अर्धशतक और कप्तान फाफ दू प्लेसिस (36) तथा ज्यां पॉल ड्यूमिनी (29) की सुलझी हुई पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इडेन पार्क मैदान पर शुक्रवार को जारी टी-20 मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि खराब शुरुआत की। उसने 15 रन के कुल योग पर ही क्विंटन डी कॉक (0) का विकेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद अमला और कप्तान ने टीम को सम्भालते हुए उसे अच्छे स्कोर की ओर अग्रसर किया। आईपीएल 2017 की नीलामी में इन अफगानिस्तान खिलाड़ियों को किया गया शामिल, बेस प्राइस जानकर हैरानी होगी

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवरों में छह विकेट पर 185 रन बनाए। प्लेसिस का विकेट 102 रन पर गिरा। प्लेसिस ने 25 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के लगाए। अमला का विकेट 123 रन पर गिरा। अमला ने 43 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया।

Advertisement

अब्राहम डिविलियर्स ने 26 रनों का योगदान दिया। डिविलियर्स ने 17 गेंदों पर तीन चौके और एक चौका लगाया। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बाउल्ट और कोलिन ग्रेंडहोम ने दो-दो विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार