डुनेडिन, 12 दिसम्बर | न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर श्रीलंका के साथ जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को मेहमान टीम पर 308 रन की बढ़त ले ली है। न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम 72 रन और केन विलियमसन 48 रन बना कर नाबाद हैं। पहली पारी में शतक बनाने वाले मार्टिन गुपटिल दूसरी पारी में 46 रन बनाकर रंगना हेराथ का शिकार हुए। न्यूजीलैंड की पहली पारी के विशाल स्कोर 431 के सामने श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 294 रन ही बना सकी।

Advertisement

अपने दूसरे दिन के स्कोर 197/4 से आगे खेलते हुए श्रीलंकाई टीम कीवी टीम के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। तीसरे दिन की दूसरी गेंद पर ही दिनेश चांडीमल, टिम साउदी की गेंद पर गुपटिल को कैच दे बैठे।

इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और श्रीलंका की पूरी टीम 294 रन पर ढेर गई। श्रीलंका की तरफ से दिमुथ करुनारत्ने ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए जबकि चांडीमल ने 83 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा श्रींलंका का कोई और बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सका।

न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी और नील वेगनर ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि ट्रेंट बाउलट और मिशेल सैंटनर ने दो-दो विकेट हासिल किए। अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत काफी अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज गुपटिल और लैथम ने पहले विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की।

गुपटिल जब अपने अर्धशतक से चार रन दूर थे तभी उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर हेराथ ने बोल्ड कर टीम को पहली सफलता दिलाई। गुपटिल के आउट होने के बाद मैदान पर आए विलियमसन ने लैथमके साथ पारी को आगे बढ़ाया और दिन का खेल खत्म होने तक मैदान पर टिके रहे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार