डुनेडिन, 13 दिसम्बर | श्रीलंका क्रिकेट टीम ने यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 405 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टम्प्स तक 109 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए। मेहमान टीम ने बारिश से बाधित मैच में 50.1 ओवरों का सामना किया है। 109 के कुल योग पर कुशल मेंडिस (46) का विकेट गिरने के बाद खेल सम्भव नहीं हो सका। दिनेश चांडीमल 31 रनों पर नाबाद हैं।

श्रीलंका ने अब तक दिमुथ करुनारत्ने (29), मेंडिस और उदारा जयसुदेरा (3) के विकेट गंवाए हैं। श्रीलंका लक्ष्य से अभी भी 296 रन दूर है जबकि उसके सात विकेट सुरक्षित हैं। साथ से उसे पांचवें दिन कम से कम 90 ओवरों का सामना करना है। इससे पहले, कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 267 रनों पर घोषित कर दी। उसे तीसरे दिन स्टम्प्स तक एक विकेट पर 171 रन बनाए थे। केन विलियमसन 48 तथा टॉम लैथम 72 रनों पर नाबाद लौटे थे।

लैथम ने बाद में अपने करियर का तीसरा शतक पूरा किया। लैथम 109 रनों पर नाबाद लौटे। विलियमसन ने 71 रनों पर आउट हुए। कप्तान बेंडन मैक्लम ने नाबाद 17 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान मैक्लम ने टेस्ट मैचो में छक्कों का सैकड़ा पूरा किया। ऐसा करने वाले वह एडम गिलक्रिस्ट के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं।

Photo - Twitter

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार