Advertisement

वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने बुधवार (31 दिसंबर) को केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए SA20 2025-26 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बना दिया। प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ मैच में पूरन ने एमआई केपटाउन के लिए 416.67 की स्ट्राईक रेट से 6 गेंदों में 25 रन की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के जड़े और इसके साथ ही इतिहास रच दिया।

इस पारी के दौरान पूरन ने टी-20 क्रिकेट में अपने 700 छक्के पूरे कर लिए औऱ ऐसा करने वाले वह दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल ने ही यह कारनामा किया था।

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

क्रिस गेल-1056

कीरोन पोलार्ड- 981

आंद्रे रसेल-782

निकोलस पूरन- 703

एलेक्स हेल्स-595

बता दें कि इससे पहले डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए सीजन के पहले मैच में पूरन ने 15 रन बनाए थे।

इस मुकाबले की बात करें तो कैपिटल्स ने केपटाउन को 85 रन के विशाल अंतर से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैपिटल्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। जिसमें विहान लुबे ने 36 गेंदों में 60 रन, शेरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंदों में नाबाद 47 रन औऱ शाई होप ने 30 गेंदों में 45 रन बनाए।

इसके जवाब में केपटाउन की टीम 14.2 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरन के अलावा रयान रिकल्टन ने 17 गेंदों में 33 रन औऱ रासी वैन डर डुसेन ने 20 गेंदों में 28 रन बनाए।

रदरफोर्ड ने कैपिटल्स के लिए बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी धमाल मचाया और 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार