किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में आईपीएल 2020 का सबसे तेज अर्धशतक जमाया है। पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मैच में महज 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया जो इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक (Fastest Fifty of IPL 2020) है।

Advertisement

पूरन ने पंजाब की पारी के नौवें ओवर में चार छक्कों और एक चौके की मदद से 28 रन बना अपना अर्धशतक पूरा किया।

Advertisement

वैसे आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकार्ड केएल राहुल राहुल के नाम हैं जिन्होंने 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। 15 गेंदों में यूसुफ पठान और 16 गेंदों में सुरेश रैना ने 50 रन बनाए हैं।

पूरन, क्रिस गेल, हार्दिक पांड्या, एडम गिलक्रिस्ट सहित कुल आठ बल्लेबाजों ने 17 गेंदों में अर्धशतक जमाए हैं। 

पूरन ने 37 गेंदों में पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई क्योंकि किसी और बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं निभाया।  पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम 16.5 ओवरों में सिर्फ 132 रनों पर ही ढेर हो गई।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार