भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार (13 जून) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 25 ओवर के मैच में शतक लगाकर गिल के इस फैसले को गलत साबित कर दिया। गुरबाज़ ने सिर्फ 48 गेंदों में शतक लगाकर भारतीय टीम के हौंसले पस्त कर दिए।
हालांकि, वो तो गनीमत रही कि ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी ने शतक के तुरंत बाद उन्हें आउट कर दिया वरना अफगानिस्तान की टीम एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी। 16वें ओवर की तीसरी गेंद रेड्डी ने एक शानदार यॉर्कर डाली जिसका गुरबाज के पास कोई जवाब नहीं था और वो क्लीन बोल्ड हो गए। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
आउट होने से पहले गुरबाज़ ने 51 गेंदों में 102 रन बनाए। उनकी इस पारी में 8 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। उनके अलावा सिर्फ कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ही कुछ देर तक उनका साथ निभा सके और आउट होने से पहले 27 रन बनाए। बता दें कि बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ, जिसके चलते ओवरों की संख्या घटाकर 25 ओवर प्रतिर पारी कर दी गई है और पावरप्ले 5 ओवर का होगा।
Nitish Kumar Reddy On Target #INDvAFG #Cricket #TeamIndia #CricketTwitter #NitishKumarReddy pic.twitter.com/2naHErXwkg
— (@RINKUSINGH42465) June 13, 2026
इस मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफ़ी, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा