इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को कई झटके लगे हैं। स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी बाकी बचे दोनों मैचों से बाहर हो गए हैं और अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह तेज़ गेंदबाज़ अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है।

Advertisement

मैनचेस्टर में होने वाला चौथा टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिए जीतना बेहद ज़रूरी है। भारतीय टीम पहले ही 5 मैचों की सीरीज़ में 1-2 से पिछड़ रही है ऐसे में अगर भारतीय टीम के पैर मैनचेस्टर में फिसले तो वो सीरीज गंवा बैठेंगे। इस चौथे मैच के लिए आकाश दीप की फिटनेस को लेकर भी संदेह था, लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें मैनचेस्टर टेस्ट के लिए टीम में शामिल कर लिया है।

Advertisement

अब अगर जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाता है, तो ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन किस तेज गेंदबाज को टीम में शामिल करता है। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि बुमराह चौथा टेस्ट खेल सकते हैं, जबकि आकाश दीप को बेंच पर बैठाया जा सकता है। स्पिनर कुलदीप यादव को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग की गई है, लेकिन चाइनामैन स्पिनर अब तक तीनों मैचों में से किसी में भी नहीं खेले हैं।

बीसीसीआई ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, "ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी बाएं घुटने की चोट के कारण बाकी दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। नितीश स्वदेश लौट जाएंगे और टीम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बेकेनहैम में एक प्रशिक्षण सत्र में नेट्स पर गेंदबाजी करते समय उनके बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नज़र रख रही है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि पुरुष चयन समिति ने अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है। कंबोज मैनचेस्टर में टीम से जुड़ गए हैं। चौथा टेस्ट 23 जुलाई, 2025 को शुरू होगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार