IPL 2023: श्रेयस अय्यर आईपीएल के आगामी सीजन से बाहर हो सकते हैं। हाल ही में श्रेयस को बैक इंजरी की गंभीर समस्या हुई जिसके बाद अब उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है। यह खिलाड़ी लगभग 5 महीनों के लिए क्रिकेट से दूर हो सकता है, ऐसे में वह आईपीएल समेत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप का फाइनल भी मिस कर सकते हैं। श्रेयस की इंजरी ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टेंशन बढ़ा दी है, अगर वह पूरा आईपीएल सीजन मिस करते हैं तो ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स को टीम के लिए नया कप्तान खोजना होगा।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर की जगह कप्तानी के विकल्प खोजने शुरू कर दिये हैं। ऐसी खबरे सामने आ रही हैं कि श्रेयस की गैरमौजूदगी में 29 वर्षीय नितीश राणा या कैरेबियाई स्टार गेंदबाज़ सुनील नारायण को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। केकेआर टीम मैनेजमेंट इन दोनों ही खिलाड़ियों के नामों पर काफी विचार विमर्श कर रही हैं।

Advertisement

बता दें कि नितीश राणा और सुनील नारायण दोनों ही खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स के सबरे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। राणा और नारायण लंबे समय से केकेआर का हिस्सा रहे हैं और उनके पास कप्तानी का काफी अनुभव भी है। हाल ही में सुनील नारायण ने ILT20 लीग में अबू धाबी नाइट राइडर्स टीम की अगुवाई की थी, वहीं नितीश राणा ने घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की कमान संभाली थी।

गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर मुंबई में डॉक्टर से टच में थे और उन्हें तीसरी मुलाकात के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी करवाने की सलाह दी गई। खबरों के अनुसार वह लंदन में किसी विशेषज्ञ से ऑपरेशन कराने के इच्छुक हैं, लेकिन अगर भारत में कोई अच्छा विकल्प है, तो उनकी सर्जरी यहां भी हो सकती है। श्रेयस अय्यर का चोटिल होना सिर्फ केकेआर के लिए ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के लिए भी बड़ा झटका है क्योंकि अय्यर भारतीय टीम के अहम सदस्य हैं और आगामी समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के अलावा 50 ओवर वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार