आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही केकेआर ने टूर्नामेंट में लगातार 4 हार का सिलसिला भी तोड़ दिया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 200 रन बनाए थे और जब आरसीबी की टीम 201 रनों का पीछा करने उतरी तो उनकी पूरी टीम 179 रन ही बना पाई और 21 रन से ये मैच हार गई।

Advertisement

एक समय ये मैच आरसीबी जीतती हुई नजर आ रही थी लेकिन विराट कोहली के आउट होते ही मैच का रुख पलट गया। केकेआर के कप्तान नितिश राणा इस जीत के बाद काफी खुश दिखे और उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा था कि उनकी टीम बाउंस बैक करेगी।

Advertisement

मैच के बाद राणा ने कहा, 'पिछले 3-4 मैचों में मैं टॉस के दौरान एक ही बात कहता रहा हूं। अगर हम सामूहिक रूप से अच्छा खेलते हैं, तो परिणाम हमारे पक्ष में होगा। हमारे हालातों में इस तरह का प्रदर्शन करने के लिए आपको ड्रेसिंग रूम में काफी जज्बे की जरूरत होती है। विश्वास हमेशा से रहा है कि हम वापसी करेंगे। हम स्कोरबोर्ड पर रन लगाना चाहते थे। लगा कि ये पिच दूसरी पारी में टर्न लेगी क्योंकि ओस ज्यादा नहीं थी। मगर यहां ज्यादा टर्न नहीं हुआ लेकिन हमने अच्छी गेंदबाजी की। जब भी मैंने उनसे (सुयश शर्मा) बात की है, उन्होंने हमेशा हाथ ऊपर किया है। वो हमेशा कहता है कि मैं काम करके दूंगा। हम उनसे कहते हैं कि ये मत देखो कि तुम्हारे खिलाफ कौन बल्लेबाजी कर रहा है, बस अपनी गेंदबाजी पर ध्यान दो।'

कोलकाता के लिए बल्लेबाजी में हीरो जेसन रॉय रहे जिन्होंने अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए। रॉय ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। रॉय ने पहले विकेट के लिए नारायण जगदीसन (29 गेंद में 27 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 83(56) रनों की बहुमूल्य साझेदारी की और इसी साझेदारी के चलते केकेआर की टीम 200 के स्कोर तक पहुंच पाई और अंत में ये स्कोर आरसीबी के लिए बड़ा साबित हुआ।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार