नई दिल्ली, 23 अप्रैल| बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि कोरोनावायरस के कारण निकट भविष्य में भारत में किसी तरह का क्रिकेट मैच नहीं होगा। कोरोनावायरस के कारण क्रिकेट कैलेंडर रुका हुआ है और सभी तरह की सीरीज, टूर्नामेंट्स रद्द या स्थगित कर दिए गए हैं।

Advertisement

हालिया दिनों में हालांकि कई देशों में कोराना के मामलों में गिरावट आई है और जर्मनी इनमें से एक है। इसीलिए जर्मनी अपनी फुटबाल लीग को दोबारा शुरू कर सकता है। गांगुली ने हालांकि कहा कि भारत की परिस्थिति जर्मनी से अलग है।

Advertisement

गांगुली ने अंग्रेजी अखबर टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "जर्मनी और भारत की सामाजिक हकीकत काफी अलग है। निकट भविष्य में भारत में क्रिकेट नहीं होगी। इसमें काफी सारे अगर-मगर हैं। सबसे अहम कि जहां जान का जोखिम हो, वहां खेल के पक्ष में मैं नहीं हूं।"

कोरोनावायरस के कारण ही भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मार्च में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज रद्द कर दी गई थी। इसी के साथ 29 मार्च से शुरू होने वाला आईपीएल भी अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है।
फैंस को BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिया झटका,बोले निकट भविष्य में क्रिकेट नहीं
No cricket in India in near future, says Ganguly

नई दिल्ली, 23 अप्रैल| बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि कोरोनावायरस के कारण निकट भविष्य में भारत में किसी तरह का क्रिकेट मैच नहीं होगा। कोरोनावायरस के कारण क्रिकेट कैलेंडर रुका हुआ है और सभी तरह की सीरीज, टूर्नामेंट्स रद्द या स्थगित कर दिए गए हैं।

हालिया दिनों में हालांकि कई देशों में कोराना के मामलों में गिरावट आई है और जर्मनी इनमें से एक है। इसीलिए जर्मनी अपनी फुटबाल लीग को दोबारा शुरू कर सकता है। गांगुली ने हालांकि कहा कि भारत की परिस्थिति जर्मनी से अलग है।

Advertisement

गांगुली ने अंग्रेजी अखबर टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "जर्मनी और भारत की सामाजिक हकीकत काफी अलग है। निकट भविष्य में भारत में क्रिकेट नहीं होगी। इसमें काफी सारे अगर-मगर हैं। सबसे अहम कि जहां जान का जोखिम हो, वहां खेल के पक्ष में मैं नहीं हूं।"

कोरोनावायरस के कारण ही भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मार्च में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज रद्द कर दी गई थी। इसी के साथ 29 मार्च से शुरू होने वाला आईपीएल भी अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है।
 
लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार