पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 2 विश्वकप विजेता खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग 11 का चुनाव किया है। यह प्लेइंग 11 ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अपकमिंग टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का परचम लहराते हुए नजर आ सकती है।

Advertisement

(TWELFTH MAN TIMES के हवाले से) गौतम गंभीर द्वारा चुनी गई इस प्लेइंग 11 में काफी सरप्राइज हैं। पहला सरप्राइज गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है। वहीं स्टंप्स के पीछे गौतम गंभीर ने केएल राहुल को मौका दिया है। केएल राहुल गौतम गंभीर की टीम में नंबर 5 पर बतौर विकेटकीपर नजर आ रहे हैं।

Advertisement

गौर करने वाली बात ये है कि हाल ही में गजब की फॉर्म में दिखे फिनिशर दिनेश कार्तिक उर्फ DK को भी गौतम गंभीर ने अपनी टीम में मौका नहीं दिया है। गौतम गंभीर ने आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले दीपक हुड्डा को अपनी टीम में बतौर फिनिशर शामिल किया है। मोहम्मद शमी भी गौतम गंभीर की इस प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए हैं।

गौतम गंभीर T20 World Cup 2022 इंडिया प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (ऑलराउंडर), दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेन्द्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार