खबरें आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने नेशनल टीम के कप्तान शान मसूद (Shan Masood) और शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को उनके पद से हटा सकते है। इसके साथ ही बाबर आजम (Babar Azam) को दोबारा कप्तान बना सकते हैं। वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन बाबर ने सभी प्रारूपों में पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद पीसीबी ने मसूद को टेस्ट प्रारूप में और शाहीन को टी20 इंटरनेशनल  बनाया था। 

Advertisement

सोर्स ने कहा कि, "मजेदार बात यह है कि बोर्ड के अध्यक्ष पद में बदलाव के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि ताकतों का टेस्ट और टी20 प्रारूपों में नेशनल टीम की कप्तानी करने की शान मसूद और शाहीन शाह अफरीदी की क्षमता पर से भरोसा उठ गया है। यह पता लगाने के लिए कि क्या वह फिर से कार्यभार संभालने के लिए तैयार है, बाबर के पास फीलर्स भेजे गए हैं और उन्होंने कुछ आपत्तियां भी दिखाई हैं। जाहिर तौर पर वह बोर्ड चेयरमैन से कुछ भरोसा चाहते हैं।"

Advertisement

वर्ल्ड कप के तुरंत बाद जब ज़का अशरफ पीसीबी अध्यक्ष थे, तब बाबर को सफेद गेंद प्रारूप में कप्तान के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने रेड-बॉल कप्तान के रूप में भी पद छोड़ने का विकल्प चुना। सोर्स ने कहा कि, "ज़का के समय में शाहीन को टी20 कप्तान के रूप में पाकिस्तान क्रिकेट के सेवियर के रूप में देखा जाता था क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स के लिए दो फाइनल जीते थे। हालांकि ऐसा प्रतीत होता है कि बोर्ड में बदलाव के कारण उनका समर्थन बहुत जल्दी खत्म हो गया है।"

Also Read: Live Score

शाहीन को न्यूज़ीलैंड में कप्तान के रूप में अपनी पहली सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा इस साल पीएसएल में उनकी टीम लाहौर कलंदर्स अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी। वहीं टेस्ट कप्तान मसूद के अंडर में टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3-0 से सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी। सोर्स ने कहा कि मौजूदा अध्यक्ष मोहसिन नकवी महत्वपूर्ण फैसले लेने में पूर्व खिलाड़ियों की सलाह पर बहुत अधिक भरोसा कर रहे है।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार