आईसीसी ने साल 2021 की बेस्ट टी-20 इंटरनेशनल इलेवन (ICC Men's T20I Team of 2021) का ऐलान किया है औऱ इसमें किसी भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं दी है। टीम में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के तीन-तीन खिलाड़ी हैं, इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के दो और इंग्लैंड,श्रीलंका औऱ बांग्लादेश के एक-एक खिलाड़ी हैं।

Advertisement

पाकिस्तान के बाबर आजम (Babar Azam) को आईसीसी ने अपनी इस टीम का कप्तान बनाया है। बाबर ने 2021 में इस फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया औऱ टी-20 वर्ल्ड कर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। बाबर ने 29 मैचों में 37.56 की औसत से 939 रनाए, जिसमें एक शतक और नौ अर्धशतक जड़े। 

Advertisement

बतौर ओपनर मोहम्मद रिजवान और जोस बटलर को चुना है। रिजवान ने 2021 में इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। रिजवान ने 29 मैच में 73.66 की औसत से 1326 रन बनाए और विकेटकीपिंग में भी प्रदर्शन से दिल जीता। 

मिडल ऑर्डर में बाबर के अलावा मिडल ऑर्डर में एडेन मार्करम, मिचेल मार्श और डेविड मिलर हैं। गेंदबाजी विभाग में स्पिनर तबरेज शम्सी औऱ वानिंदु हसरंगा के साथ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, मुस्तफिजुर रहमान और शाहीन अफरीदी हैं।

आईसीसी टी-20 टीम ऑफ द ईयर

जोस बटलर, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श,डेविड मिलर, तबरेज शम्सी, वानिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड, मुस्तफिजुर रहमान,शाहीन अफरीदी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार