सोशल मीडिया पर हमेशा से ही ये बहस चलती रही है कि आखिर इंडिया का सबसे बेहतरीन कप्तान कौन है। कुछ लोग विराट कोहली (Virat Kohli) को इंडिया का बेस्ट कैप्टन कहते हैं, तो कुछ का मानना है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसा कप्तान कोई नहीं है। हालांकि इन सब से इतर इंडियन टीम के घातक गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की सोच फैंस से बिल्कुल अलग है। मोहम्मद शमी ने 42 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भारत का सबसे बेहतरीन कप्तान कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने तो धोनी को दुनिया का भी नंबर 1 कैप्टन तक घोषित कर दिया है।
माही हैं नंबर 1
मोहम्मद शमी ने हाल ही में न्यूज18 के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया जहां उनसे ये मुश्किल सवाल किया गया है कि आपके अनुसार भारत और दुनिया का सबसे बेहतरीन कप्तान कौन है? यहां शमी ने बिना एक भी सेंकेड का समय गंवाए। थाला धोनी का नाम ले लिया।
वो बोले, 'ये एक मुश्किल सवाल है क्योंकि यहां बात तुलना पर आ जाती है। सब का तरीका अलग-अलग होता है। जो ज्यादा सफल है आप उन्हें ही बेस्ट कहोगे। इसलिए मेरे हिसाब है महेंद्र सिंह धोनी बेस्ट कैप्टन हैं। क्योंकि उन्होंने जो भी हासिल किया आज तक किसी ने भी हासिल नहीं किया।'
रोहित या विराट, कौन है इंडिया का बेस्ट बल्लेबाज?
ये भी जान लीजिए कि मोहम्मद शमी के अनुसार विराट कोहली इंडिया और दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। शमी का कहना है कि विराट ने बीते समय में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं जिस वजह से वो उन्हें नंबर 1 बैटर मानते हैं। वहीं रोहित पर बात करते हुए उन्होंने ये कहा कि अगर मैं खूंखार बल्लेबाज की बात करूं तो वो रोहित हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि विराट प्यार से चौके छ्क्के मारते हैं, लेकिन जब रोहित शॉट्स मारते हैं तो बहुत लंबे और दूर मारते हैं।
मोहम्मद शमी के ऊपर भी बनेगी बायोपिक
Also Read: Live Score
आपको बता दें कि घातक गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने ये संकेत दिये हैं कि उनके ऊपर भविष्य में बायोपिक मूवी बनेगी। हालांकि ऐसा कब होगा और बायोपिक में कौन उनका किरदार निभाएगा इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। ऐसे में भारतीय फैंस यही चाहेंगे कि शमी की बात पूरी तरह सच साबित हो और दर्शकों को जल्द ही शमी के ऊपर बॉलीवुड बायोपिक देखने को मिले।