लंदन/नई दिल्ली, 04 अगस्त (हि.स.) । जडेजा-एंडरसन विवाद मामले में एंडरसन को क्लीनचिट दिये जाने पर सफाई देते हुए आईसीसी के न्यायिक आयुक्त गोर्डन लुईस ने कहा कि एंडरसन को इसलिये दोषी नहीं समझा गया क्योंकि उन पर प्रतिबंध लगाने के लिये सबूत काफी नहीं थे। गोर्डन ने एंडरसन के खिलाफ आरोपों की सुनवाई की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पाया कि गवाह खुद अपनी टीम के पक्ष में बहुत पक्षपातपूर्ण थे और एकमात्र तटस्थ गवाह (ट्रेंट ब्रिज का देखरेखकर्ता) ने कहा कि उसने ज्यादा कुछ नहीं देखा था। इसके अलावा अपमानजनक छींटाकशी साबित करने के लिये कोई ऑडियो सबूत भी नहीं था और न ही मैदान और ड्रेसिंग रूम के बीच गलियारे में धक्का देने की घटना का वीडियो फुटेज मौजूद था।

Advertisement

गोर्डन ने कहा कि सबूत की कमी के कारण उन्हें फैसले पर पहुंचने के लिये अपनी समझ पर निर्भर रहना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘जैसे मैंने सबूत देखे और संबंधित पक्षों के प्रतिनिधियों के अंतिम बयान देखे, फिर मैंने अपनी समझ से काम किया। मैं गवाह के किसी भी तर्क से आसानी से संतुष्ट नहीं हो सका।’’

Advertisement

भारत का तर्क था कि एंडरसन ने बिना उकसाये ही जडेजा को धक्का दिया। जडेजा ने कथित रूप से आरोप लगाया कि एंडरसन ने गलियारे में उन्हें अभद्र गाली देना जारी रखा जिसके कारण उन्होंने भी उसे धक्का दे दिया। जडेजा ने आक्रामकता की बात से इनकार किया। जबकि एंडरसन के अनुसार जडेजा आक्रामक था और बिना किसी उकसावे के आक्रामक होकर उसके सामने आ गया। एंडरसन ने कहा कि वह जडेजा के इस बर्ताव से हैरान रह गया था।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार