14 जनवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 335 रन बनाए। लाइव स्कोर

Advertisement

इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले लुंगी नगिडी एक रन पर नाबाद लौटे।  साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 94 रन सलामी बल्लेबाज एडिन मार्कराम ने बनाए। वहीं हाशिम अमला ने 82 और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 63 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के मैदान पर जहां भारतीय क्रिकेट फैन्स भी काफी तदाद में कोहली एंड कपंनी को सपोर्ट करने आए हैं तो उसी भारतीय फैन्स में बॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा सुरवीन चावला भी भारतीय टीम को सपोर्ट करने पहुंची थी। 

सुरवीन चावला भारतीय क्रिकेट टीम की हौसला अफजाई करने के लिए मैदान पर मौजूद थी। आपको बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत सुरवीन चावला इन दिनों साउथ अफ्रीका घूमने के लिए गई है। उन्होंने दिसंबर 2017 में शादी करी है और अपने हनीमून के लिए साउथ अफ्रीकी पहुंची हैं।

ऐसे में उन्होंने भारतीय टीम को सपोर्ट करते हुए अपनी फोटो पोस्ट की है जिसे सोशल साइट्स पर काफी पसंद की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार