12 जुलाई (नॉटिंघम) । ट्रेंट ब्रिज में चल रहे पहले टेस्ट में चौथे दिन खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही उसने इंग्लैंड पर 128 रनों की बढ़त बना ली है। इंडिया के लिए मुरली विजय 52 और चेतेश्वर पुजारा 55 रन बनाए। इन दोनों के अलावा शिखर धवन ने 29 रन बनाए। वह तेज खेलने के चक्कर में मोइन अली को कैच थमा बैठे।

Advertisement

इससे पहले इंग्लैंड की टीम आज 9 विकेट पर 352 रन और पर आगे खेलने उतरी थी इंडिया से 105 रन पीछे थी। लेकिन रूट और एंडरसन ने शानदार खेल दिखाया और पहली पारी में इंडिया पर 39 रन की बढ़त बनाई। जो रूट और जेम्स एंडरसन ने 10 वें विकेट की पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया दिया है। रूट और एंडरसन के बीच 198 रन की पार्टनरशिप हुई।

Advertisement

इंग्लैंड की तरफ से अंतिम विकेट के रुप में चौथे दिन का मैच खेलते हुए रुट और एंडरसन ने क्रमश: 154 व 81 बनाऐं। इन दोनों खिलाड़ीयों ने 10वें विकट के लिए 198 रन की विश्व रिकॉर्ड पारी खेली। इसके साथ ही पार्टनरशिप के दौरान एंडरसन इंग्लैंड के 11वें नंबर के मात्र दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने, जिसने हाफ सेंचुरी बनाई है। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि टेस्ट में दोनों टीमों के 11 वें खिलाड़ी ने हाफ सेंचुरी बनाई है। जो रूट 154 रन बना कर नॉट आउट रहे और एंडरसन 81 रन बना कर आउट हुए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार