8 फरवरी। दूसरे वनडे में भारत की टीम को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के द्वारा दिए गए 274 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी भारत की टीम 251 रन पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

भारत की ओर से अय्यर ने 52 और जडेजा ने 55 रनों की पारी खेली। इसके अलावा नवदीप सैनी ने 45 रन बनाकर जीत दिलाने की भरसक कोशिश की लेकिन असफल रहे। पृथ्वी शॉ ने 24 रन बनाए तो वहीं कोहली केववल 15 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

न्यूजीलैंड की ओर से हामिश बैनेट, टिम साउदी, काइल जमिसन और कोलिन डी ग्रैंडहोम ने 2-2 विकेट चटकाए। 1 विकेट जेम्स निशम के खाते में आए। भारत का एक विकेट रन आउट के तौर पर गिरा। 

इससे पहले न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मैच में भारत के सामने जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य रखा था। मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 273 रनों का स्कोर बनाया।

न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर ने नाबाद 73, ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने 79 और हेनरी निकोलस ने 41 रनों का योगदान दिया। गुप्टिल ने 79 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के जबकि टेलर ने 74 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए। कीवी टीम ने अंतिम पांच ओवरों में 53 रन बटोरे। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने तीन, शार्दूल ठाकुर ने दो और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार