NZ vs IND 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (7 नवंबर) को वेलिंगटन के वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुकाबले के दिन वेलिंगटन में अलग-अलग समय पर बारिश होने की संभावना है। ऐसे में फैंस को एक बार फिर मैच में रुकावट देखने को मिल सकती है।

इससे पहले ऑकलैंड में खेला गया सीरीज का पहला वनडे भी बारिश से प्रभावित रहा था। बारिश के कारण भारत की पारी के दौरान मैच का लक्ष्य संशोधित करना पड़ा था। ऐसे में यह देखना होगा कि शनिवार को मौसम मैच के दौरान कितना साथ देता है।

AccuWeather के मुताबिक, शनिवार को दोपहर से पहले बारिश होने की संभावना 60 प्रतिशत है, जबकि दोपहर के बाज यह संभावना 55 प्रतिशत बताई गई है। मुकाबला स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होना है, जो भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे होगा। ऐसे में मैच की शुरुआत के समय ही बारिश खलल डाल सकती है।

घंटे के हिसाब से मौसम का पूर्वानुमान देखें तो स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे बारिश की संभावना 5 प्रतिशत और 1 बजे 8 प्रतिशत है। हालांकि, इसके बाद मौसम बिगड़ने के आसार हैं। दोपहर 2 बजे बारिश की संभावना बढ़कर 49 प्रतिशत हो जाती है, जबकि 3 बजे यह 55 प्रतिशत और शाम 4 बजे 60 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। यानी मुकाबले के दौरान मौसम का मिजाज लगातार बदल सकता है और खेल में रुकावट देखने को मिल सकती है।

बारिश का असर सिर्फ मैच पर ही नहीं, बल्कि दोनों टीमों की तैयारियों पर भी पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और न्यूजीलैंड को मुकाबले से पहले बेसिन रिजर्व में अभ्यास करना था, लेकिन खराब मौसम के कारण दोनों टीमों को अपना कार्यक्रम बदलना पड़ा। न्यूजीलैंड ने अपना अभ्यास सत्र वेलिंगटन कॉलेज की इनडोर सुविधा में आयोजित किया, जबकि भारतीय टीम ने अपना निर्धारित अभ्यास सत्र रद्द कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब सभी की नजरें शनिवार के मौसम पर होंगी। अगर बारिश ने ज्यादा देर तक खेल में बाधा नहीं डाली तो फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है, लेकिन मौसम का मौजूदा पूर्वानुमान फिल्हाल थोड़ी परेशानी खड़ा कर रहा है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार