सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट (71) और कप्तान हीथर नाइट (नाबाद 67) के अर्धशतकों से इंग्लैंड महिला टीम ने न्यूजीलैंड की महिला टीम को मंगलवार को हेगले ओवल मैदान पर खेले गए पहले वनडे मुकाबले में आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज हेली जेंसन के 58 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 53 रन और ब्रूक हालिडे के 54 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 50 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 45.1 ओवर में 178 रन बनाए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने ब्यूमोंट के 86 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 71 रन और नाइट के 69 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के के सहारे नाबाद 67 रनों की शानदार पारियों की बदौलत 33.4 ओवर में दो विकेट पर 181 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इंग्लैंड की ओर से ताश फरांट ने दो विकेट, सोफी एकलेस्टोन ने दो विकेट, कैथरीन ब्रंट, फ्रेया डेविस, नताली स्काइवर, साराह ग्लेन और नाइट ने एक-एक विकेट लिया।

इंग्लैंड की पारी में स्काइवर 26 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद रहीं। न्यूजीलैंड की ओर से लिया ताहुहु ने एक और जेंसन ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार