आईपीएल मिनी ऑक्शन 2023 में कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई। सभी फ्रेंचाइजी ने दिल खोलकर अपने पंसदीदा खिलाड़ी पर बोली लगाई, लेकिन इसी बीच कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें खरीदार तो मिला लेकिन इसके बावजूद उनकी कमाई पिछले सीजन की तुलना में काफी कम हो गई। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के नाम बताएंगे। 

Advertisement

ओडियन स्मिथ (Odean Smith)

Advertisement

कैरेबियाई गेंदबाज़ ओडियन स्मिथ को पिछले साल की तुलना में काफी नुकसान हुआ है। साल 2022 में पंजाब किंग्स ने ओडियन को 6 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस साल ओडियन को गुजरात टाइटंस ने महज़ 50 लाख रुपये में खरीदा है।

काइल जेमीसन (Kyle Jamieson)

न्यूजीलैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर काइल जेमीसन के प्राइस में भी काफी ज्याद गिरावट आई है। साल 2021 में जेमीसन को आरसीबी ने पूरे 15 करोड़ रुपये में खरीद था, लेकिन इस साल किसी ने भी उन पर ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। जेमीसन को उनके बेस प्राइस यानी 1 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है।

Advertisement

केन विलियमसन (Kane Williamson)

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज़ केन विलियमसन को पिछले साल आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन आईपीएल 2023 में उनकी किस्मत पहले जैसी नहीं रही। इस साल यानी आईपीएल मिनी ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने केन को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा है।

Advertisement

रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd

कैरेबियाई गेंदबाज़ रोमारियो शेफर्ड पर पिछले साल मेगा ऑक्शन पर खूब पैसों की बारिश हुई थी। शेफर्ड के लिए लखनऊ, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आपस में बिडिंग वॉर करती नज़र आई थी, लेकिन इस साल ऐसा कुछ नहीं हुआ। जहां आईपीएल 2022 में शेफर्ड को 7.75 करोड़ रुपये मिले थे, वहीं इस साल आईपीएल मिनी ऑक्शन में वह अपने बेस प्राइस 50 लाख रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स के हुए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार