मध्यक्रम के बल्लेबाज ओली पोप (Ollie Pope) के नाबाद 74 रन की मदद से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ यहां द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को चाय काल तक पहली पारी में सात विकेट पर 227 रन बना कर 36 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। ओली पोप ने 143 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 74 और क्रिस वोक्स चार रन बना कर क्रीज पर मौजूद है।

Advertisement

भारत की ओर से उमेश यादव ने तीन जसप्रीत बुमराह ने दो मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला है।

Advertisement

इससे पहले, इंग्लैंड ने आज तीन विकेट पर 53 रन से आगे खेलना शुरू किया और डेविड मलान ने 26 रन तथा क्रैग ओवरटोन ने एक रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। लेकिन दिन के खेल के शुरूआत में ही उमेश ने ओवरटोन (1) को आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। इसके बाद मलान भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और उन्हें भी उमेश ने अपना शिकार बनाया। मलान ने 67 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाए।

मलान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए जॉनी बेयरस्टो ने 37 रनो की पारी खेली और इंग्लैंड के स्कोर को पोप के साथ मिलकर लगातार आगे बढ़ाते रहे। बेयरस्टो को सिराज ने आउट कर मेजबान टीम को छठा छटका दिया।

चाय काल से ठीक पहले भारतीय टीम मोईन अली के रुप में एक और सफलता हाथ लगी। मोईन अली ने 35 रन बनाए और उनका विकेट रविंद्र जडेजा ने लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार