ENG vs PAK 2nd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन शुक्रवार (28 अगस्त) को पाकिस्तान अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरा, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने उसकी एक नहीं चली और पूरी टीम महज 110 रन पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

पाकिस्तान ने 22.1 ओवर में सिर्फ 63 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से टीम को पारी संभालने की उम्मीद थी। हालांकि तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने उन्हें भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिकने दिया।

पाकिस्तान की पारी के 30वें ओवर की पहली गेंद पर ओली रॉबिन्सन ने ऑफ स्टंप के बाहर अच्छी लेंथ की गेंद डाली। गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से अंदर की ओर मोहम्मद रिजवान क्रीज पर ही फंसे रह गए। गेंद उनके बैट और पैड के बीच से निकलकर सीधे पिछली जांघ पर जा लगी। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने तुरंत LBW की जोरदार अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने रिजवान को नॉट आउट दे दिया।

इसके बाद कप्तान जो रूट ने विकेटकीपर से बातचीत करने के बाद DRS लेने का फैसला किया। रिप्ले में साफ हुआ कि गेंद का बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ था। वहीं, बॉल ट्रैकिंग में गेंद लेग स्टंप के ऊपरी हिस्से से टकराती हुई दिखाई दी। इसके बाद थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर का फैसला बदलते हुए रिजवान को आउट करार दिया।

VIDEO:

मोहम्मद रिजवान 20 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और उनके आउट होते ही पाकिस्तान का स्कोर 91 रन पर 5 विकेट हो गया। 

इसके बाद पाकिस्तान की पूरी टीम 37.2 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। टीम के लिए अजान अवैस ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उन्होंने 102 गेंदों का सामना किया, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पाकिस्तान के 9 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। 

इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए थे। इस तरह मेजबान टीम को पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 180 रन की बड़ी बढ़त हासिल हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की तरफ से इस पारी में ओली रॉबिन्सन ने चार विकेट अपने नाम किए। जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट चटकाए, जबकि जोश टंग को दो विकेट मिले।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार