फतुल्लाह, 19 फरवरी। एशिया कप क्वालिफायर राउंड के दूसरे मुकाबले में ओमान ने रोमांचक मुकाबले में हॉंग-कॉंग को 5 रन से हरा दिया। बाबर हयात की 122 रन की बेहतरीन पारी भी हॉंग -कॉंग को हार से नहीं बचा सकी। 

Advertisement

वैन्यू: खान साहेब उस्मान अली आउटर स्टेडियम, फतुल्लाह

Advertisement

टॉस: ओमान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

ओमान की पारी: टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। ओमान के लिए जतिंदर सिंह ने सबसे ज्यादा 42 रन की पारी खेली। उनके अलावा अमीर अली (32 नाबाद), मेहरान खान (28 रन) और अदनान इलियास ने महत्वपूर्ण पारियां खेली। हॉंग-कॉंग के लिए नदीम अहमद ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए।

हॉंग-कॉंग की पारी: जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉंग-कॉंग की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन ही बना सकी। जिसके चलचे बाबर हयात द्वारा लगाया गया धमाकेदार शतक बेकार चला गया। बाबर ने 60 गेंदों में 9 चौकों और 7 छक्कों की बदौलत 122 रन की बेहतरीन पारी खेली लेकिन वह टीम की हार नहीं टाल सके। उनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं कर पाया। हॉंग-कॉंग के लिए बिलाल खान. अजय लालचेता, मुनिस अंसारी, जीशान मकसूद और अमीर अली ने एक-एक विकेट हासिल किया।

टीमें इस प्रकार हैं।

Advertisement

हॉंग-कॉंग: मार्क चैपमैन,  तनवीर अफजल (कप्तान), क्रिस्टोफर कार्टर (विकेटकीपर), अंशुमान रथ, किंचित शाह, बाबर हयात, हसीब अमजद, निजाकत खान, नदीम अहमद, वकास खान, एजाज खान।

ओमान: जीशान मकसूद, जतिंदर सिंह, मुनियों अंसारी, आमिर कलीम, अदनान इलियास, सुल्तान अहमद (कप्तान एंड विकेटकीपर), बिलाल खान, रेहान खान, वैभव वाटेगाओंकर, आमिर अली, अजय लालचेता

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार