9 सितंबर (CRICKETNMORE) । क्रिकेट के भगवान यानि सचिन तेंदुलकर के लिए आजका दिन बेहद ही खास है। क्योंकि आज के ही दिन साल 1994 को सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेलते हुए अपने वनडे करियर का पहला शतक जमाया था। विराट कोहली को टक्कर देने आ गया है यह दिग्गज बल्लेबाज

Advertisement

सचिन ने पहला वऩडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ 18 दिसंबर 1989 को खेला जिसके बाद से लगभग 78 वनडे मैच के बाद भारत के इस मास्टर ब्लास्टर को वनडे में पहला शतक नसीब हुआ था। युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी की तारीख का हुआ ऐलान, जानिए कब बनेगें युवी दुल्हा

Advertisement

कैसे लगाया सचिन ने वनडे का पहला शतक..

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सचिन ने ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन गेंदबाजों की जमकर धूनाई की।

यूं तो सभी क्रिकेट फैन्स और क्रिकेट पंडित को पहले से यकिन था कि सचिन आने वाले समय में बेहतर बल्लेबाज साबित होगें लेकिन 70 से ज्यादा वनडे मैच खेलने के बाद भी शतक नहीं बना पाना उस समय हर किसी को हजम नहीं हो पा रहा था। BREAKING: भारतीय खिलाड़ी ने महान सचिन की काबिलियत पर उठाए सवाल

लेकिन 9 सिंतबर 1994 को सचिन ने कमाल किया और 110 रन की पारी खेली । अपने वनडे करियर के पहले शतक में सचिन ने पहले तो पचास रन केवल 43 गेंद पर ठोक डाले ।

Advertisement

इसके बाद सचिन ने अपनी बल्लेबाजी का खूबसूरत नजारा दिखाया और शतक जमाकर अपने करिश्माई तेवर की असल शुरुआत कर दी । जहीर खान के नाम है न्यूजीलैंड के खिलाफ ये गजब रिकॉर्ड, कोहली और धोनी कभी नहीं बना पाएगें

इस ऐतिहासिक मैच में सचिन ने 110 रन की पारी खेली जिसके सहारे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 246 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम यह मैच 31 रन से हार गई थी।

शानदार पारी के लिए सचिन को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला था। BREAKING: कोहली और डिविलियर्स से बेेहतर है धोनी, महान ऑलराउंडर का बयान

Advertisement

पहले शतक के बाद सचिन ने किया हैरत भरा कारनामा

एक तरफ जहां सचिन ने वनडे में पहला शतक जमाने के लिए 5 साल का समय लिया लेकिन इसके बाद सचिन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

नवंबर 1989 से लेकर सितंबर 1994 तक सचिन ने वनडे में 2126 रन 32.71 की बल्लेबाजी औसत के साथ रन बनाए जिसमें 17 अर्धशतक शामिल थे। इसके बाद सितंबर 1994 से अपने पूरे करियर में सचिन ने जो धमाका किया वो असाधारण था। इस दौरान सचिन ने 377 पारियां खेली और 16300 रन जमाए। OH GOD: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दिया उलटा बयान, सचिन नहीं है महान यह खिलाड़ी है

Advertisement

गौरतलब है कि अपने वनडे करियर में सचिन ने कुल 463 मैच खेलते हुए 18426 रन बनाए हैं जिसमें 49 शतक और 96 पचास शामिल है। BREAKING: वर्ल्ड कप 1983 पर बनेगी फिल्म, महान कपिल देव का किरदार निभाएगा यह बड़ा अभिनेता

सचिन के टेस्ट और वनडे को मिलाकर देखा जाए तो सचिन ने 100 शतक जमाए हैं जो एक विश्व किर्तीमान है जिसे तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामूमकिन है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार