टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) सुर्खियों में हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को 34 साल पुराने मामले में जेल भेजा गया है और जेल में रहकर वो अब क्लर्क का काम कर रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू जितना हंसने के लिए जाने जाते हैं उससे कहीं ज्यादा अपने जवानी के दिनों में वो गुस्सैल रवैये को लेकर भी चर्चा में रहते थे। नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार अपने साथी खिलाड़ी को थप्पड़ तक जड़ दिया था।

Advertisement

नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में कहा जाता है कि गुस्सा उनकी नाक पर बैठा रहता था। बात 1993 की है जब टीम इंडिया एक दौरे पर गई थी और रात को मिलकर सभी लोग डीवीडी पर फिल्म देख रहे थे। डीवीडी पर जो वो सब मिलकर फिल्म देख रहे थे नवजोत सिंह सिद्धू उसे पहले देख चुके थे। तब नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल देव से कहा था कि उन्हें दूसरी डीवीड दे दो।

Advertisement

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि दूसरी फिल्म वो दूसरे कमरे में जाकर अन्य खिलाड़ियों के साथ देखेंगे। इतना कहकर सिद्धू डीवीडी लेने के लिए आगे बढ़ते हैं और तब मनोज प्रभाकर के साथ उनकी तू-तू मैं-मैं हो जाती है। मनोज प्रभाकर सिद्धू के सीनियर थे इसलिए शुरू में वो चुप रहते हैं और वही देखी हुई फिल्म देखने का फैसला करते हैं।

कुछ देर बाद सिद्धू को रूम में रखे रसगुल्ले खाने का मन करता है और वो रसगुल्ले खाने बढ़ते हैं जिसके बाद एक बार फिर मनोज प्रभाकर उन्हें टोक देते हैं। जिसपर सिद्धू का खून खौल जाता है और मनोज प्रभाकर की वो जमकर सुताई कर देते हैं। खबरों की मानें तो उस वक्त मनोज प्रभाकर को सिद्धू से बचने के लिए पलंग के नीचे छिपना पड़ता है।

ये बात खुद सिद्धू ने टीवी के एक फेमस शो पर बताई थी। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को जिस मामले में जेल हुई वो 1988 का मामला है। जब पार्किंग को लेकर हुए विवाद के चक्कर में नवजोत सिंह सिद्धू ने बुजुर्ग आदमी को ऐसा पंच मारा कि उसे ब्रेन हैमरेज हो गया और उसकी मौत हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार