बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) की बायोपिक में उनके द्वारा निभाई गई भूमिका फैंस के दिलों में अमर है। सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी के लुक से लेकर उनके बैटिंग स्टाइल तक सब कुछ बखूबी कॉपी किया जिसके लिए उन्हें काफी सराहा गया था।

Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म में उनके लंबे बाल और हेलिकॉप्टर शॉट ने भी लोकप्रियता हासिल करने में मदद की। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और एक्टर रजत कपूर फिल्म की कास्टिंग से खुश नहीं थे?

Advertisement

29 सितम्बर 2016 को रजत कपूर ने ट्वीट कर सुशांत सिंह राजपूत को ट्रोल करने की कोशिश की थी लेकिन, रील धोनी ने अपने सौम्य व्यवहार से उस वक्त सबका दिल जीत लिया था। रजत कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'धोनी उस एक्टर से बहुत ज्यादा बेहतर दिखते हैं जिसने फिल्म में उनकी भूमिका निभाई थी।'

जिसके जवाब में सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा, 'मैंने क्षतिपूर्ति करने के लिए अपने कौशल पर थोड़ा अतिरिक्त काम किया। यदि आप उसमें रुचि रखते हैं, तो कृपया फिल्म देखें सर।' ट्रोल होने के बाद रजत कपूर ने फिर एक ट्वीट किया और लिखा, 'मेरा मानना ​​है कि फिल्म में आपका अभिनय शानदार है। आपकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है ! शुभकामनाएं, सुशांत।'

जिसके जवाब में रील धोनी यानी सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा, 'वो मेरे फैन नहीं हैं सर, मेरे काफी फैन नहीं हैं। उन्हें सिर्फ अच्छी फिल्में पसंद हैं। आप कपूर एंड संस में वास्तव में अच्छे लग रहे थे।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार