पुणे, 24 फरवरी > । दूसरे टेस्ट मैच में भारत की हार निश्चित रूप से दिखाई दे रही है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 3 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। इस लिहाज से भारत पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अबतक 236 रन की बढ़त बना ली है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत की टीम ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

Advertisement

कंगारु कप्तान स्टीव स्मिथ लगातार अच्छा खेल रहे हैं । स्मिथ इस समय 38 रन पर नॉट आउट हैं। दूसरे दिन के खेल का अपडेट्स

Advertisement

आगे जाने इस वजह से भारत की टीम जीत सकती है पुणे टेस्ट

 

गौरतलब है कि पहली पारी में भारत की टीम 105 रन पर ऑल आउट हो गई जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम पर 155 रन बढ़त बन ली। एक आंकड़े के अनुसार जब कभी भी किसी विरोधी टीम ने भारत पर टेस्ट मैच में पहले पारी के अधार पर 100 या उससे ज्यादा रन का बढ़त बनाने में सफल रही है तो केवल 2 दफा ही भारत को टेस्ट मैच में जीत मिली है।

साल 1976 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान वेस्टइंडीज की टीम ने पहली पारी में 131 रन की बढ़त बनाई थी। लेकिन बाद में भारत की टीम टेस्ट मैच 6 विकेट से जीतने में सफल रही थी। कोहली एंड कंपनी की हालत खराब, टेस्ट बचाने के लिए चलनी होगी खास रणनीति

इसके अलावा ऐतिहासिक साल 2001 का कोलकाता टेस्ट। उस टेस्ट मैच में भी भारत पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 271 रन की बढ़त ले ली थी. लेकिन वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत भारत की टीम टेस्ट मैच 171 रन से भारत जीतने में सफल रहा था। इस मैच में भारत को फॉलोऑन खेलते हुए टेस्ट मैच में जबरदस्त वापसी की थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार