केपटाउन, 10 जनवरी| साउथ अफ्रीका के कोच ओटिस गिब्सन ने कहा है कि वह चार तेज गेंदबाजों के साथ ही आगे के मैचों में खेलना चाहते हैं, खासकर अपने घर में जहां वह घरेलू परिस्थिति में आक्रामक रवैया अपनाना चाहते हैं। दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में भारत को पहले टेस्ट मैच में 72 रनों से हराया है। इस जीत में उसके तेज गेंदबाजों का सर्वाधिक योगदान रहा।

Advertisement

क्रुणाल पांड्या की वाइफ बला की खूबसूरत है, देखकर दंग रह जाएगें PHOTOS

वेबसाइट इएसपीएनक्रिकइंफो ने गिब्सन के हवाले से लिखा है, "मैं तेज गेंदबाजी को पसंद करने वाला कोच हूं। मुझे लगता है कि हमें हमेशा से चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलने के लिए संतुलन बनाने पर ध्यान देना चाहिए। हमें हालांकि परिस्थितियों पर भी ध्यान देना चाहिए जैसे की स्थिति तेज गेंदबाजों के पक्ष में है या नहीं। अगर नहीं तो हमें उस तरह से टीम तैयार करनी चाहिए।" कोच ने कहा, "हम इस सीरीज में और इस ग्रीष्मकाल में इस बात पर ध्यान देंगे कि हम अपने चार तेज गेंदबाजों को कैसे एक साथ ला सकते हैं।"

Advertisement

क्रुणाल पांड्या की वाइफ बला की खूबसूरत है, देखकर दंग रह जाएगें PHOTOS

मेजबान टीम ने पहले टेस्ट मैच में वर्नोन फिलेंडर, डेल स्टेन, मोर्ने मोर्केल और कागिसो रबादा जैसे चार बेहतरीन तेज गेंदबाजों को अंतिम एकदाश में जगह दी थी और इन्हीं चार ने भारतीय टीम के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया था। भारतीय टीम पहली पारी में 209 और दूसरी पारी में 135 रनों पर ही ढेर हो गई थी। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार