IPL 2023: जायसवाल ने नहीं किया सर जडेजा का लिहाज, जड़ दिया हैरतअंगेज शॉट, देखें VIDEO

Updated: Thu, Apr 27 2023 21:49 IST
IPL 2023: जायसवाल ने नहीं किया सर जडेजा का लिहाज, जड़ दिया हैरतअंगेज शॉट, देखें VIDEO (Image Source: Google)

आईपीएल 2023 के 37वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रखा है। उनके इसी रुख की वजह से राजस्थान ने पॉवरप्ले में बिना विकेट खोये 64 रन बना लिए थे। वहीं पावरप्ले खत्म होने के बाद ठीक अगले ओवर में जायसवाल ने कुछ ऐसा शॉट खेला जो चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने रिवर्स स्वीप मारते हुए छक्का जड़ दिया। 

चेन्नई की तरफ से 7वां ओवर करने रवींद्र जडेजा आये। इस ओवर की चौथी गेंद पर खब्बू बल्लेबाज जायसवाल ने अपना स्टांस बदला और ऑफ स्टंप पर जाती गेंद पर रिवर्स स्वीप मारते हुए एक बेहतरीन छक्का जड़ दिया। इस शॉट की तारीफ कमेंटेटर्स द्वारा भी की गयी। वहीं चेन्नई के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने 26 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। ये इस टूर्नामेंट में उनका तीसरा अर्धशतक है। 

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। हम अपनी ताकत पर टिके रहना पसंद करते हैं, जो कि डिफेंड करना है। RR का 200वां गेम खेलना वाकई बहुत अच्छा लग रहा है, 10 साल तक खेलना बहुत अच्छा लग रहा है। आज यहां कुछ पिंक देखना पसंद करेंगे, लेकिन यह येलो है और हम जानते हैं कि इसका कारण क्या है। बोल्ट चोट के कारण नहीं खेल रहे है, उनकी जगह ज़म्पा खेल रहे हैं।"

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस के समय कहा, "इस पिच में गति अच्छी है लेकिन औसत उछाल थोड़ा कम है। हम अपनी टीम (गेंदबाजों) में करैक्टर बिल्ड करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें खुद पर विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने कोई बदलाव नहीं किया।"

टीमें

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर और कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महीश तीक्षणा, आकाश सिंह। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

राजस्थान रॉयल्स के विकल्प: डोनावोन फरेरा, मुरुगन अश्विन, रियान पराग, केएम आसिफ, कुलदीप यादव। 

Also Read: IPL T20 Points Table

चेन्नई सुपर किंग्स के विकल्प: अंबाती रायडू, ड्वेन प्रिटोरियस, सुभ्रांशु सेनापति, शैक रशीद, राजवर्धन हैंगरगेकर। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें