ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया (Team India) को बड़ा झटका लगा है। खबरों के अनुसार तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन गेंदबाजी के दौरान उमेश की पिंडली की मांसपेशियों में चोट आ गई थी, जिसके बाद वह दोबारा मैदान पर नहीं उतरे थे। 

Advertisement

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार उमेश अब पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

इस मामले से जुड़े सूत्रों ने एएनआई से बातचीत के दौरान बताया के उमेश बुधवार रात को भारत के लिए रवाना हो गए हैं, जिससे वह इंग्लैंड सीरीज से पहले इस चोट से उभर सकें।

सूत्र ने कहा, " उनके स्कैन की रिपोर्ट आ गई है और वह तीसरा और चौथा टेस्ट मैच नहीं खेल जाएंगे। इसलिए कोई मतलब नहीं बनता कि वह यहां रहे। इससे बेहतर होगा है कि वह भारत लौटकर नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) में रिहैब के लिए जाएं। वह बुधवार रात को भारत के लिए रवाना हो गए हैं। 

उनकी जगह टेस्ट टीम मे किसे जगह मिलेगी, इसके जवाब में सूत्र ने कहा कि लिमिटेड ओवर सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले टी नटराजन को टीम में शामिल किया सकता है। 

“ टीम मैनेजमेंट के सामनें  सीमित विकल्प उपलब्ध हैं, ऐसे में नटराजन को टीम में शामिल किया सकता है।”

Advertisement

भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। चार मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार