एमएस धोनी की अगुवाई वाली भारत की 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहने वाले मानसिक कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन एक बार फिर से टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में दिखेंगे। जी हां, अप्टन को ऑस्ट्रेलिया में आगामी अक्टूबर-नवंबर टी 20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के सहयोगी स्टाफ में जोड़ दिया गया है।

Advertisement

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इस मामले पर जानकारी दी और कहा, "पैडी वेस्टइंडीज में मानसिक कंडीशनिंग कोच के रूप में टीम से जुड़ेंगे और टी20 विश्व कप तक अपने पद पर बने रहेंगे।"

गौरतलब है कि अप्टन विभिन्न पदों पर दुनिया भर में क्रिकेट में शामिल रहे हैं और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ उनके अच्छे संबंध भी रहे हैं। दोनों एक साथ कई टीमों में बतौर कोच काम कर चुके हैं। जब अप्टन 2010 के अंत में भारत के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन के साथ जुड़े थे तब द्रविड़ सिर्फ एक खिलाड़ी थे। इसके बाद दोनों ने दो आईपीएल फ्रेंचाइजी - राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ भी काम किया था।

Advertisement

अप्टन टीम के कई खिलाड़ियों को पहले से ही जानते हैं और आईपीएल के दौरान भी उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के साथ जो समय बिताया है वो उनके और खिलाड़ियों के बीच सामंजस्य बिठाने में अहम भूमिका निभाएगा। अप्टन उस ड्रेसिंग रूम का भी हिस्सा थे जिसने एमएस धोनी की कप्तानी में 2011 वर्ल्ड कप जीता था ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में क्या वो एक बार फिर से लक्की साबित होते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार