Pakistan vs Bangladesh 1st Test Dream11 Prediction: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला बुधवार, 21 अगस्त को भारतीय समय अनुसार सुबह 11:00 बजे से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। बाबर आज़म टेस्ट क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर पाकिस्तान के लिए 52 मैचों की 94 इनिंग में 3898 रन ठोक चुके हैं। टेस्ट फॉर्मेट में वो 45.85 की औसत से रन बना रहे हैं औऱ 9 सेंचुरी औऱ 26 हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं। पाकिस्तान में बैटिंग ट्रेक पर खेलते हुए बाबर को आउट करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता ऐसे में आप उन पर भरोसा जता सकते हो।

Advertisement

उपकप्तान के तौर पर आप शाकिब अल हसन को चुन सकते हो। वो आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स देंगे। शाकिब ने टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए 67 मैचों में 4505 रन औऱ 237 विकेट चटकाए हैं।

PAK vs BAN 1st Test: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 21 अगस्त 2024
समय - 11:00 AM IST
वेन्यू - रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम

PAK vs BAN 1st Test Pitch Report

Advertisement

ये मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक यहां कुल 13 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें से 6 पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। इस मैदान पर बल्लेबाज़ों के लिए काफी अच्छी मदद दिखी है। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 338 रन है जो कि दूसरी इनिंग में बढ़कर 401 रन हो जाता है। ये भी जान लीजिए कि इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 657 रन का बना है जो कि इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2022 में बनाया था।

PAK vs BAN 1st Test: Where to Watch?

ये मुकाबला भारत में प्रसारित नहीं किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट फैंस ये मैच टीवी पर नहीं देख पाएंगे।

Advertisement

PAK vs BAN Test Head To Head Record

कुल - 13
पाकिस्तान - 12
बांग्लादेश - 00
ड्रॉ - 01

 

PAK vs BAN 1st Test Dream11 Team

Advertisement

विकेटकीपर -  मोहम्मद रिज़वान
बल्लेबाज - बाबर आज़म (कप्तान), शान मसूद, नाजमुल हुसैन शान्तो, अब्दुल्ला शफीक
ऑलराउंडर - शाकिब अल हसन (उपकप्तान), आगा सलमान, मेहदी हसन
गेंदबाज - हसन महमूद, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह। 

Pakistan vs Bangladesh 1st Test Probable Playing XI

Pakistan Probable Playing XI: अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद अली, खुर्रम शहजाद।

Advertisement

Bangladesh Probable Playing XI : महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, नाजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), शहादत हुसैन, मेहदी हसन, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद।

PAK vs BAN 1st Test Dream11 Prediction,PAK vs BAN Dream11 Prediction, Today Match PAK vs BAN, PAK vs BAN Test Series, PAK vs BAN Dream11 Team, Fantasy  Cricket Tips, PAK vs BAN Pitch Report, Today Cricket Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Bangladesh Tour of Pakistan, Injury Update of the match between Pakistan vs Bangladesh

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार