PAK vs ENG Match Prediction, Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रविवार, 25 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि मौजूदा Tri-Series में इन दोनों टीमों की एक बार भिड़ंत हो चुकी है। ये मुकाबला रावलपिंडी स्टेडियम में खेला गया था जहां पाकिस्तान ने 302 रन डिफेंड करके इंग्लैंड को 87 रनों से धूल चटाई थी। इस मुकाबले के हीरो अराफत मिन्हास थे। उन्होंने 58 गेंदों पर 59 रन बनाए थे और 40 रन देकर 4 विकेट भी झटके थे।
PAK vs ENG: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 25 अक्टूबर 2026
समय - 01:30 PM IST
वेन्यू - गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
Gaddafi Stadium, Lahore Pitch Report
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां सपाट सतह और अच्छी उछाल के कारण बड़े स्कोर बन सकते हैं। तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाज़ों को मदद करती है, जबकि स्पिनर्स को मैच आगे बढ़ने के साथ पिच से सहायता मिल सकती है।
यहां अब तक 90 ODI खेले गए हैं, जिसमें से 46 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 251 रन रहा है।
PAK vs ENG ODI Head To Head Record
कुल - 93
पाकिस्तान - 33
इंग्लैंड - 57
बेनतीजा - 03
PAK vs ENG ODI: Where to Watch?
Pakistan ODI Tri-Series 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode app पर इन्जॉय कर सकते हैं।
PAK vs ENG: Player to Watch Out For
पाकिस्तान की टीम से बाबर आज़म, हसन नवाज़ और सलमान आगा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर इंग्लैंड टीम की तो जो रूट, हैरी ब्रूक और विल जैक्स अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Pakistan vs England Probable Playing XI
Pakistan ODI Probable Playing XI: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आज़म, साद बेग (विकेटकीपर), सलमान आगा, हसन नवाज़, अराफात मिन्हास, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, हारिस रऊफ।
England ODI Probable Playing XI: बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), विल जैक्स, सैम करन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, सोनी बेकर।
Pakistan vs England Today's Match Prediction
Pakistan ODI Tri-Series के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
PAK vs ENG Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, PAK vs ENG Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Pakistan vs England Match Preview, Pakistan ODI Tri-Series 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।