श्रीलंका के खिलाफ कोलंबा के सिंहली स्पोट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान अभी भी मेजबान टीम से 21 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर अब्दुल्ला शफीक और कप्तान बाबर आजम नाबाद रहे।

Advertisement

पाकिस्तान को 13 रन के कुल स्कोर पर इमाम उल हक (6 रन) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद शफीक और शान मसूद ने दूसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़े। मसूद ने 47 गेंदों चार चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए, वहीं शफीक 99 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद हैं, दिसमें उन्होंने सात चौके और दो छ्कके जड़े हैं। 

श्रीलंका के लिए दोनों विकेट असिथा फर्नांडो ने लिए हैं। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम पहली पारी में सिर्फ 166 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। श्रीलंका की शुरूआत खराब रही और बल्लेबाजी क्रम के टॉप 4 बल्लेबाज 36 रन के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट गए।

जिसके बाद दिनेश चांदीमल और धनंजय डी सिल्वा ने मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 85 रन जोड़े। टॉप स्कोरर रहे धनंजय डी सिल्वा ने 68 गेंदों में 9 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली। वहीं चांदीमल ने 60 गेंदों में 34 रन, रमेश मेंडिस ने 44 गेंदों में 27 रन बनाए। श्रीलंका की टीम के 7 खिलाड़ी सिंगल डिजिट से नहीं पहुंच पाए।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने 4 विकेट और नसीम शाह ने 3 विकेट लिए, वहीं शाहीन अफरीदी के खाते में 1 विकेट आया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार