New Zealand vs Pakistan T20I: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार (17 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में अर्धशतक जड़ा और 37 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। हालांकि आजम की यह पारी पाकिस्तान को जीत दिलाने के नाकाफी रही और न्यूजीलैंड ने लगातार तीसरी जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। 

 
Advertisement

पाकिस्तान की इस हार के साथ आजम के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस सीरीज में यह उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है, लेकिन तीनों ही मैच पाकिस्तान जीती नहीं। वह एक द्विपक्षीय सीरीज में हार में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

साल 2022 में वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने भारत के खिलाफ, वहीं सर्बिया के लेस्ली डनबर ने बुल्गारिया के खिलाफ सीरीज में तीन अर्धशतक जड़े थे और उनकी टीम तीनों मैच हारी थी।  

बता दें कि मौजूदा सीरीज में पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 181 रन बनाए हैं। रन के मामले में उनसे आगे सिर्फ कीवी खिलाड़ी फिन एलन हैं। 

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि फिन एलन के तूफानी शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 224 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इसके जवाब में पाकिस्तान 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी।  प्लेयर ऑफ द मैच रहे एलन ने 62 गेंदों में 5 चौकों और 16 छक्कों के दम पर 137 रन की तूफानी पारी खेली। यह इस फॉर्मेट में किसी कीवी खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार