8 जुलाई,(CRICKETNMORE)। सलामी बल्लेबाज फखर जमान की तूफानी पारी की बदौलत पाकिस्तान ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए टी-20 ट्राई सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। दुनिया की नंबर 1 टी-20 टीम पाकिस्ता ने 19.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। 

Advertisement

बता दें कि पाकिस्ता ने 28 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को किसी सीरीज के फाइनल मैच में हराया है। इससे पहले ऐसा साल 1990 मे शारजहा मे हुआ था। उस मुकाबले में वसीम अकरम ने हैट्रिक लेकर टीम को जीत दिलाई थी। 

Advertisement

फखर जमान ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 91 रन की पारी खेली।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बहुत खराब रही और उसने अपने दो विकेट सिर्फ दो रन पर ही गंवा दिए। इसके बाद फखर ने कप्तान सरफराज के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। सरफराज के रनआउट होकर पवेलियन लौटने के बाद फखर और शोएब मलिक ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 106 रन जोड़े।

 

इस साझेदारी ने टीम की जीत पक्की कर दी। 

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने डी आर्सी शॉर्ट और एरॉन फिंच की शानदार पारियों के दम पर ने निर्धारत 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। शॉर्ट ने 53 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए, वहीं फिंच ने 27 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली। 

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर ने तीन, शादार खान ने दो, वहीं फहीम अशरफ, हसन अली और शाहिन अफरीदी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार