3 जून। वहाब रियाज की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने मेजबान इंग्लैंड को हैरान करते हुए 14 रनों से हरा दिया। भले ही जो रूट 107 रन और बटलर ने 103 रन की पारी खेली लेकिन मोहम्मद आमिर और शादाब खान ने दोनों को आउट कर मैच में वापस ला दिया। इंग्लैंड की टीम 50 ओर में 8 विकेट पर 334 रन बना पाने में सफल रही।

Advertisement

लगातार 11 वनडे मैच हारने के बाद पाकिस्तान को मिली पहली जीत।

Advertisement

दोनों के आउट होने के बाद पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने कमाल किया और जल्दी से क्रिस वोक्स और मोईन अली को आउट कर पाकिस्तान के लिए जीत सुनिश्चित करने का काम किया। 

वहाब रियाज ने 3 विकेट चटकाए तो वहीं शादाब खान को 2 विकेट मिला। इसके अलावा मोहम्मद आमिर ने भी 2 विकेट लेने में सफलता पाई।

इससे पहले पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी कर पाकिस्तान के स्कोर को 50 ओवर में 8 विकेट पर 348 रन पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार